15
15 "शफीक, अरे योगी ! तुमने ऐसा क्यों किया ? क्या तुम्हें पता नहीं था कि पर्वतारोहण में एकाग्रचित्त होना अनिवार्य है ? थोड़ा-सा भी मन इधर-उधर होने से पाँव फिसल सकता हैं। तुमने इतना जानने के बाद भी पीछे की तरफ मुड़कर क्यों देखा ?" कूकी को इस बार पहले की तरह लिंडा से ईर्ष्या नहीं हुई, बल्कि वह तो केवल शफीक के बारे में सोचने लगी,कि क्या उसने अभी तक अपने मन को पवित्र नहीं किया ? पवित्र शब्द कूकी का नहीं है। शफीक इस शब्द को अक्सर अपने ई-मेलों में प्रयोग करता है, "रुखसाना, जानती हो, तुम्हें पाने के लिए मुझे पवित्र बनना पड़ेगा। मैं जब तक एक अच्छा इंसान नहीं बन जाता हूँ तब तक मैं तुम्हें नहीं पा सकूँगा। तुम कहाँ जानती हो तुमको ई-मेल लिखने से पहले मैं 'वोजू' करता हूँ। जानती हो 'वोजू' क्या होता है ? नमाज पढ़ने से पहले शारीरिक शुद्धता के लिए नहाने की प्रक्रिया को 'वोजू' कहते हैं।" ...